कानपुर, फरवरी 25 -- राजकीय पॉलीटेक्निक में पूल कैंपस 161 छात्र-छात्राओं के लिए मंगलकारी रहा। इन छात्रों को पूल कैंपस में नौकरी का तोहफा मिल गया। पॉलीटेक्निक में हुए राज्य स्तरीय पूल कैंपस में लिखित व साक्षात्कार के जरिए छात्रों का चयन किया गया। हरियाणा के पलवल की कंपनी विकास ग्रुप और आईएमटी मानेसर से वीवीडीएन टेक्नोलॉजी छात्रों के चयन के लिए पहुंचीं थी। पूल कैंपस में कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, हमीरपुर, फतेहपुर और बिंदकी के छात्रों ने प्रतिभाग किया। विकास ग्रुप के समक्ष 197 और वीवीडीएन टेक्नोलॉजी ने 261 छात्र-छात्राओं की परीक्षा कराई। लिखित व साक्षात्कार में दोनों कंपनियों ने क्रमश: 40 और 121 छात्रों का चयन किया। पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र आनंद ने इस सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...