लखनऊ, जनवरी 8 -- उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जेईईसीयूपी) ने पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 की तारीखों की घोषणा की है। इंजीनियरिंग और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 15 से 22 मई के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एसके सिंह ने बताया कि पॉलीटेक्निक के विभिन्न कोर्सों में दाखिल के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा की प्रस्तावित तारीखें जारी की गई हैं। इसमें प्रदेश के सरकारी, अशासकीय सहायता प्राप्त और निजी संस्थानों में कम्प्यूटर, मैकेनिकल, आईटी, फार्मेसी समेत दूसरे डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र में 100 सवाल पूछे जाएंगे। सभी सवाल वस्तुनिष्ठ होंगे। 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए ग्रुप ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच, आई, एल और ...