मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में रविवार को एलुमिनी मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य ठाकुर संजय कुमार सिंह ने सभी पूर्ववर्ती छात्रों का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वरुण कुमार राय थे। इसके अलावा बीएसएनएल और भारतीय रेलवे में अधिकारी रहे कई पूर्ववर्ती छात्र विशिष्ठ अतिथि के तौर पर शामिल थे। संस्थान के प्राचार्य डॉ. ठाकुर संजय कुमार ने कहा कि हमारे पूर्ववर्ती छात्र ही इस संस्थान की असली धरोहर और शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती छात्रों की सफलता वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। कॉलेज प्रशासन एक ऐसा इकोसिस्टम बना रहा है, जहां पूर्व छात्र और वर्तमान छात्र मिलकर नवाचार पर काम कर सकें।एलुमिनी मीट समन्वयक डॉ. मदन कुमार ने कहा...