पॉलीटेक्निक के उत्कृष्ट मेधावियों का हुआ सम्मान
बलिया, अगस्त 7 -- बैरिया। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज इब्राहिमाबाद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को संस्थान द्वारा शुक्रवार को समारोहआयोजित कर सम्मानित किया गया। संस्थान के निदेशक अभिषेक कुमार सिंह व प्राचार्य आरके यादव सहित समस्त विभागों के विभागाध्यक्षों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी तथा अंगवस्त्र व प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्रों में अन्नप्रेक्षा सिंह, सचिन कुमार सिंह, सुजीत कुमार यादव, प्रभात कुमार, श्रीजल पांडे, अभिषेक कुमार सिंह, अंकुश कुमार उपाध्याय, अनुज वर्मा, आयुष वर्मा, शिवांश कुमार शुक्ल, शुभम तिवारी, अभिषेक कुमार यादव को विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया तथा मिष्ठान वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- Bareily News: बोर्ड परीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.