कानपुर, मार्च 26 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। राजकीय पॉलीटेक्निक रावतपुर में विभिन्न ब्रांच के करीब 500 छात्र डाटा साइंस की बेहतर पढ़ाई कर सकेंगे। क्योंकि, कॉलेज की मांग पर 50 कंप्यूटर डाटा लैब के लिए मिल गए हैं। प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र आनंद ने बताया कि डाटा साइंस वाले युवाओं की मार्केट में बड़ी मांग है। डाटा लैब में प्रैक्टिकल कर छात्र बढ़िया अध्ययन कर सकेंगे। डाटा लैब के बनाने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही स्थापित कराकर प्रैक्टिकल का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...