धनबाद, अप्रैल 3 -- पॉलीटेक्निक रोड पर गुरुवार को जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेसीबी लगाकर अतिक्रमण हटाया। पूर्व में नोटिस जारी किए जाने के बाद प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माणों को ढहाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। वर्षों से रह रहे कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और विस्थापन से पहले पुनर्वास की मांग सीओ रामप्रवेश कुमार से की। पॉलीटेक्निक कॉलेज की 7.5 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण है, जिसे लेकर राजस्व सचिव ने डीसी को कार्रवाई का निर्देश दिया था। धनबाद डीसी आदित्य रंजन ने धनबाद अंचलाधिकारी को पॉलीटेक्निक की जमीन की मापी कर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया था। निगम चुनाव की घोषणा से ठीक पहले सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया गया था लेकिन चुनाव की वजह से कार्रवाई टल गई। अब चुनाव खत्म होने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.