बरेली, जुलाई 6 -- प्रदेश के राजकीय, अनुदानित और निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश काउंसलिंग शुरू हो गई है। काउंसलिंग के साथ सभी संस्थानों में हेल्प डेस्क भी संचालित किए गए हैं, जहां छात्र और उनके अभिभावक विभिन्न ट्रेडों, प्रवेश प्रक्रिया, फीस और रोजगार के अवसरों से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। ‎इस बार रोजगार की बेहतर संभावनाओं को देखते हुए मैकेनिकल और सिविल इंजीनियरिंग ट्रेड के प्रति छात्रों का सबसे अधिक रुझान देखने को मिल रहा है। हेल्प डेस्क पर अभिभावक विशेष रूप से यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि किस ट्रेड में भविष्य बेहतर है और पढ़ाई पूरी होने के बाद नौकरी के अवसर अधिक मिल सकते हैं। संस्थानों की ओर से तैनात विशेषज्ञ टीम अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम, करियर विकल्प और प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित...