लखनऊ, अप्रैल 19 -- पॉलीटेक्निक चौराहे से किसान पथ तक लगातार बढ़ रही ट्रैफिक जाम की समस्या पर हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सख्त रुख अपनाया है। न्यायालय ने पुलिस और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर अगली सुनवाई पर उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति राजन राय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने टिप्पणी की कि इस मार्ग पर वर्षों से जाम की समस्या बनी हुई है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अब तक इसका कोई प्रभावी समाधान नहीं निकाला जा सका है। न्यायालय ने पुलिस उपायुक्त (यातायात), पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) और नगर निगम के राजपत्रित अधिकारी को तलब करते हुए कहा है कि वे पूरे मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करें। साथ ही जाम के कारणों की पहचान कर व्यावहारिक समाधान तैयार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.