पॉलीटेक्निक काउंसलिंग के चौथे चरण का रिजल्ट आया, सत्यापन आज से
लखनऊ, जुलाई 30 -- प्राविधिक शिक्षा परिषद ने पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के चौथे चरण की काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को इस चरण में संस्था और पाठ्यक्रम मिला है, उन्हें अब प्रमाणपत्र सत्यापन कराना होगा। सत्यापन का कार्य 31 जुलाई 2026 से 04 अगस्त शाम 6:00 बजे तक किया जाएगा। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के अंदर अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ आवंटित सहायता केंद्र पर पहुंचकर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें। समय सीमा के बाद सत्यापन नहीं होगा। काउंसलिंग, सीट आवंटन और हेल्प सेंटर की पूरी जानकारी के लिए अभ्यर्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- CSAB Btech Admission: Btech की खाली सीटों पर दाखिले की दौड़ शुरू, NIT और I...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.