लखनऊ, जुलाई 17 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता डॉ. एपीजेजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में नए शैक्षणिक सत्र के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 जुलाई तय की है। काउंसलिंग की समय-सीमा जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे बीटेक लैटरल एंट्री (सीधे द्वितीय वर्ष) में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पॉलीटेक्निक सम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम अभी तक घोषित न होने के कारण हजारों छात्र प्रवेश फॉर्म भरने से वंचित हैं।

अंतिम वर्ष के अंकों के बिना रजिस्ट्रेशन असंभव नियमों के अनुसार, जिन छात्रों ने पॉलीटेक्निक से तीन वर्षीय तकनीकी डिप्लोमा पूरा किया है, उन्हें बीटेक के द्वितीय वर्ष में सीधे प्रवेश (लैटरल एंट्री) का ...