फतेहपुर, फरवरी 28 -- फतेहपुर। आज पूर्व सैनिकों उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी, महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी के साथ नगर पालिका की राजस्व टीम ने पॉलीक्लिनिक भवन की जमीन व भवन का निरीक्षण किया। साथ ही ईओ से विचार विमर्श किया गया। अध्यक्ष ने बताया कि टीम ने स्पष्ट किया है कि जिस जमीन पर भवन बन रहा है उसका आवंटन पाली क्लीनिक भवन के नाम पर नहीं है। जिसका न्यायालय कलेक्टर में नगर पालिका द्वारा सात अप्रैल 22 को वाद दायर किया गया है। जिसमें बार-बार बुलाने के पश्चात भी पॉलीक्लिनिक भवन के अधिकारी अपना पक्ष रखने को प्रस्तुत नहीं हो रहे हैं। साथ ही दस्तावेजों को दरकिनार कर भवन का गैर कानूनी तरीके से निर्माण कराया जा रहा है। इस मौके पर राजेश शुक्ला, हीरालाल यादव, सुनीता यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.