पटना, मार्च 20 -- राज्य में 148 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) संचालित हैं, जिनमें 51 केंद्रों पर पॉलीक्लिनिक सेवाएं शुरू की गई हैं। जुलाई 2025 से प्रारंभ इस पहल के तहत फरवरी 2026 तक एक लाख 81 हजार 239 मरीजों को ओपीडी सेवाएं मिलीं। पॉलीक्लिनिक केंद्रों पर सामान्य चिकित्सा सेवाओं के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा भी उपलब्ध है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि रोटेशन एवं साप्ताहिक रोस्टर के आधार पर जनरल मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग, त्वचा रोग, कान-नाक-गला (ईएमटी) तथा नेत्र रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को परामर्श एवं उपचार दे रहे हैं। अगले वित्तीय वर्ष तक सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पॉलीक्लिनिक सेवाएं शुरू की जाएंगी। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.