मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- मुजफ्फरपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की कांटी शाखा की रविवार को बैठक हुई। कुशी के हरपुर होरिल में पूर्व नौसैनिक रमेश कुमार के आवास पर हुई बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर ने की। बैठक में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक, मुजफ्फरपुर की व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन का निर्णय लिया गया। शाखा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में पॉलीक्लिनिक में मरीजों का समुचित इलाज नहीं रहा है।बैठक में नंदकिशोर ठाकुर, रमेश कुमार, किसलय किशोर ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, लखनदेव ठाकुर, शिवकुमार सिंह, रमेश सिंह, बिंदेश्वर ठाकुर, सच्चिदानंद ठाकुर, उमेश प्रसाद ठाकुर, विनोद कुमार सिंह सहित अन्य थे। यह भी पढ़ें- दुर्गा मंदिर परिसर के प्राचीन कुएं की सफाई की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.