फरीदाबाद, मई 7 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। बीमा पॉलिसी नवीनीकरण कराने के नाम पर 68 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।पीड़ित दीपक कुमार निवासी सेक्टर-62 ने बताया कि 23 फरवरी को शुभम साहू नामक व्यक्ति ने खुद को बीमा कंपनी का कर्मचारी बताकर फोन किया और आईवीआर कॉल के माध्यम से क्रेडिट कार्ड से भुगतान करा लिया।अगले दिन आरोपी शुभम साहू ने दोबारा कॉल कर पॉलिसी में लाभ जोड़ने के नाम पर और लेनदेन कराने की कोशिश की। शक होने पर पीड़ित ने कंपनी और बैंक से संपर्क किया, जिसके बाद लेनदेन को अस्वीकार कर दिया गया। इसके बावजूद आरोपी ने फिर कॉल कर पैसे की मांग की। मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है और जांच जारी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल यादव ने बताया कि संबंधित खातों और मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही है तथा आरोपियों के खिलाफ क...