रांची, अप्रैल 16 -- रांची। साइबर थाना में अशोक नगर निवासी सुदर्शन श्रीवास्तव ने बीमा के नाम पर 5.50 लाख की ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, विभिन्न मोबाइल नंबरों से कॉल कर खुद को एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताने वाले लोगों ने उसकी चार पॉलिसियों के प्री-मैच्योर भुगतान का झांसा दिया। आरोपियों ने प्रोसेसिंग और अन्य शुल्क के नाम पर कुल 5.50 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित ने संबंधित बैंक खातों, व्हाट्सएप चैट और रसीदों के साथ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- PM लोन योजना के तहत Aadhaar से 3 रुपए लाख लोन लेने का मौका? अप्लाई करने से पहले जरूर पढ़ लें ये साइबर थाना ने जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- लोन दि...