पॉलिसी की किस्त जमा कराने के बहाने खाते से उड़ाये एक लाख रुपये
हरिद्वार, मई 9 -- रानीपुर क्षेत्र में साइबर ठगों ने पॉलिसी की किस्त जमा कराने का झांसा देकर एक व्यक्ति से एक लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिवालिक नगर निवासी नेकीराम पुत्र अन्तु सिंह ने पुलिस को बताया कि 26 अप्रैल को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक से जुड़ा कर्मचारी बताते हुए उनकी बीमा पॉलिसी की जानकारी दी। संयोग से उसी दिन पॉलिसी की किस्त जमा करने की अंतिम तारीख थी, जिस कारण उन्हें कॉल पर भरोसा हो गया। ठग ने उन्हें बातों में उलझाकर दूसरे मोबाइल नंबर के जरिए दो ट्रांजेक्शन में कुल एक लाख रुपये डलवा लिए। कुछ देर बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.