कन्नौज, दिसम्बर 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर की आवास विकास स्थित सुप्रभाष अकादमी में समाजसेवी ओम रायजादा ने विद्यार्थियों को पॉलिथीन के हानिकारक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्कूल की सुबह की असेंबली में आयोजित इस कार्यक्रम में ओम रायजादा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पॉलिथीन जल, थल और वायु तीनों को गंभीर रूप से प्रदूषित कर रही है। उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से बच्चों को पॉलिथीन के दुष्प्रभावों को रोचक ढंग से समझाया। रायजादा ने बताया कि पॉलिथीन स्वाभाविक रूप से विघटित नहीं होती और हजारों वर्षों तक पर्यावरण में बनी रहती है। इसे जलाने पर घातक गैसें उत्पन्न होती हैं, जो वायु प्रदूषण बढ़ाती हैं। मिट्टी में दबाने पर यह विषैले रसायन पैदा करती है, जिससे मृदा प्रदूषित होती है। वहीं, जल स्रोतों में बहने से जलीय जीव-जंतुओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.