मधुबनी, मार्च 15 -- जयनगर। पुलिस ने थानाध्यक्ष अमित कुमार के दिशानिर्देश पर शनिवार को प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें 15 दुकानों में प्रयोग कर रहे दुकानदारों से जुर्माना वसूली किया गया। थानेदार ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों व लोगो से पॉलिथिन के प्रयोग नहीं करने पर बल देते हुये कहा कि पकड़े जाने पर कारवाई होगी। छापेमारी दल एसआई अमित कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी व जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...