लखनऊ, फरवरी 17 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता विधानसभा के बजट सत्र में विधायक ओपी श्रीवास्तव ने सदन में अपने संबोधन में लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की बड़ी समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि लखनऊ-अयोध्या मार्ग से पॉलिटेक्निक चौराहे होते हुए 1090 चौराहा, गोमती नगर रेलवे स्टेशन, लोहिया अस्पताल एवं विधानसभा मार्ग तक पहुंचने में आम नागरिकों, स्कूल बसों, नौकरीपेशा लोगों तथा एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को प्रतिदिन भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की कि लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर पॉलिटेक्निक चौराहे से वेव सिनेमा की ओर जाने वाले मार्ग पर एक सुव्यवस्थित अंडरपास का शीघ्र निर्माण कराया जाए, जिससे गोमती नगर रेलवे स्टेशन, लोहिया अस्पताल, मिठाई वाला चौराहा, 1090 चौराहा, विधानसभा मार्ग एवं अन्य महत...