आदित्यपुर, मई 27 -- चांडिल। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से राज्य के सरकारी एवं गैर-सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज में भी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन को लेकर छात्रों में उत्साह देखा जा रहा है। चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के विभिन्न अभियंत्रण डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में नामांकन ले सकते हैं। 19 मई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून निर्धारित की गई है। वहीं प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 जून को होगा। यह भी पढ़ें- Btech JAC Delhi Counselling: दिल्ली के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले का शेड्यूल जा...