पॉलिटेक्निक वर्ग में श्रेया वर्मा और बीटेक वर्ग में फरीहा प्रथम
हरिद्वार, अगस्त 25 -- रामानंद इंस्टीट्यूट के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय में मंगलवार को लोगो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पॉलिटेक्निक के मैकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रिकल के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष तथा बीटेक के मैकेनिक, सिविल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर साइंस के प्रथम से चतुर्थ वर्ष तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पॉलिटेक्निक वर्ग में श्रेया वर्मा ने प्रथम, जूही वर्मा ने द्वितीय और लक्ष्य धीमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बीटेक वर्ग में फरीहा प्रथम, गरिमा चौहान द्वितीय और रिया शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में छात्राओं ने विशेष प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए। संस्थान के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने विजेता विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.