पॉलिटेक्निक में बनेंगे 15-15 हॉबी क्लब, एआई-रोबोटिक्स से लेकर संगीत तक सीखेंगे छात्र
बरेली, अक्टूबर 24 -- विद्यार्थियों को किताबी पढ़ाई के साथ उनकी रुचि और प्रतिभा निखारने का अवसर देने के लिए पॉलिटेक्निक संस्थानों में हॉबी क्लब बनाए जाएंगे। राजकीय महिला और राजकीय पुरुष पॉलिटेक्निक में 15-15 क्लब गठित करने की योजना है। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक सीखने के साथ सांस्कृतिक, साहित्यिक और खेल गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा। क्लबों में कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा और नई तकनीकों से जुड़ी गतिविधियां कराई जाएंगी। इसके साथ ही संगीत, नृत्य, फोटोग्राफी, साहित्य और खेल जैसी रुचियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। विशेषज्ञों के व्याख्यान और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को नई जानकारी मिलेगी। खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये उनमें अनुशासन, टीम भावना और मिलकर काम करने की क्षमता वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.