गाज़ियाबाद, मई 2 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। शास्त्री नगर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में अब आवेदन आठ मई तक होंगे। उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद ने संस्थानों और विद्यार्थियों की मांग पर अंतिम तिथि को एक सप्ताह और बढ़ाने का फैसला किया है। जिले में शास्त्री नगर में ही एकमात्र राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान हैं, जहां इंजीनियरिंग समेत तमाम व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में डिप्लोमा की पढ़ाई होती है। इसमें दाखिला संयुक्त प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग के आधार पर होता है। पहले इसके लिए 30 अप्रैल तक आवेदन करने की अंतिम तिथि थी, जिसे एक सप्ताह बढ़ाते हुए अब आठ मई तक कर दिया गया है। शास्त्री नगर के राजकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ. जानबेग लोनी ने बताया कि 10वीं और 12वीं के बाद सीधे इंजीनियरिंग में पाठ्यक्रमों में दाखिला लेकर बेहतर भविष्य बनाने के यह सुनहरा अ...