सीवान, जनवरी 31 -- सिसवन। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक बावनडीह में एक कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें देश की प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. प्रवीण पचौरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों का प्लेसमेंट होने से उन्हें खुशी हो रही है। यहां से शिक्षा पूरी कर अपने आगे की भविष्य तय उन्हे करना है। कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में कई नामी कंपनियाँ शामिल रहीं। प्लेसमेंट में गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक सिवान, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक छपरा तथा बीकेएनएस गोपालगंज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्लेसमेंट में लगभग 152 छात्रों का चयन किया गया। इस आयोजन में संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर विमल कुमार व एकबाल हुसैन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.