पलामू, जुलाई 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा संचालित पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 रविवार को आठ परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इस प्रवेश परीक्षा में 4496 परीक्षार्थियों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 4019 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 477 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का प्रतिशत 89.30% रहा। परीक्षा रविवार की सुबह साढ़े 10 बजे शुरू प्रारंभ हुई,जो दोपहर एक बजे समाप्त हुई। परीक्षार्थी सुबह साढ़े सात बजे से ही अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिए थे। 7.45 बजे से परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश करने की अनुमति दी गई। परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी के अलावे सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल के जवान तैनात...