रांची, जुलाई 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को राजधानी रांची के 11 केंद्रों पर हुई। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) की ओर से आयोजित इस परीक्षा के लिए राज्यभर में 81 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा देनेवाले अभ्यर्थियों ने पेपर को ओवरऑल सामान्य स्तर का बताया। हालांकि, कई अभ्यर्थियों का कहना था कि गणित के प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन पूछे गए। कुछ ने फिजिक्स को भी कठिन बताया। अभ्यर्थियों ने बताया कि अधिकांश सवाल 10वीं स्तर से पूछे गए। कुल 150 प्रश्न पूछे गए, जिसमें फिजिक्स, केमेस्ट्री व गणित तीनों विषयों से 50-50 सवाल थे। अभ्यर्थियों का कहना था कि ढाई घंटे में समय प्रबंधन चुनौती रही। यह भी पढ़ें- पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा 10 परीक्षा केंद्र में शुरू गणित के प्रश्न हल करने में अध...