मेरठ, मई 30 -- पॉलिटेक्निक संस्थानों के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 दो परीक्षा केन्द्रों पर होगी। यह परीक्षा 2 जून से 9 जून के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित परीक्षा प्रणाली के तहत कराई जाएगी। परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक मवाना खुर्द के प्रधानाचार्य आशीष कुमार ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद द्वारा अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी परिषद के पोर्टल www.jeecup.admissions.nic.in से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। उनके कालेज में परीक्षा हो रही है, इस कारण उनके कालेज को परीक्षा केन्द्र नहीं बनाया गया। यह...