पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा आज, केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा
रांची, जुलाई 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा रविवार की सुबह 10.30 बजे से दोपहर एक बजे तक जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के संयुक्त आदेश से सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। विधि-व्यवस्था को लेकर सदर अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार रजत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत सभी केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया है। यह भी पढ़ें- जिले के 20 केंद्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.