पूर्णिया, अप्रैल 17 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया के विद्यार्थियों ने ट्रांसमिशन ग्रिड का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण में विद्युत अभियंत्रण शाखा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्युत प्रसारण प्रणाली, ग्रिड संचालन एवं व्यावहारिक तकनीकी ज्ञान से अवगत कराना था। भ्रमण के दौरान छात्रों को ट्रांसमिशन ग्रिड की कार्यप्रणाली, सुरक्षा मानकों, उपकरणों के संचालन तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने ग्रिड में प्रयुक्त आधुनिक तकनीकों को नजदीक से देखा और विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। तकनीकी सत्र में बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड की ओर से विशेषज्ञ साक्षी प्रिया एवं प्रभात कुमार ने विद्यार्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.