बस्ती, मार्च 29 -- साऊंघाट। एनएच 27 के पॉलिटेक्निक चौराहे पर शनिवार को जाम लगने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम लगने से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पॉलिटेक्निक के पूरब करही, चैनपुरवा ओवरब्रिज, गौरा तिराहे और पॉलिटेक्निक चौराहे से पांडेय बाजार तक वाहनों की कतार लगी रही। सूचना पर पहुंचे हड़िया पुलिस चौकी के सिपाहियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को हटवाते हुए यातायात को बहाल कराया। पॉलिटेक्निक चौराहे पर शनिवार सुबह में चारों तरफ से जाम लगने से दो पहिया, चार पहिया, एम्बुलेंस, ट्रैक्टर, पिकअप, डीसीएम, ट्रेलर, ट्रक, बस सहित अन्य वाहन फंसे रहे। जाम में फंसे लोग समय से अपने गंतव्यों तक नहीं पहुंच सके। फूलमती, विन्ध्यवासिनी, अनीता, गिरधारीलाल चौधरी, अशोक, मिठाईलाल, रामदीन सहित अन्य राहगीरों ने बताया कि पॉलिटेक्निक चौराहे पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.