लखनऊ, अप्रैल 24 -- राजधानी के सबसे व्यस्त पॉलीटेक्निक चौराहे पर ट्रैफिक मैनेजमेंट के नाम पर आम जनता के धैर्य की परीक्षा ली जा रही है। शुक्रवार सुबह जब शहर दफ्तर और जरूरी कामों के लिए सड़कों पर था, तब चौराहे के सिग्नल को करीब 20 मिनट तक मैन्युअल तरीके से 'लाल' रखकर छोड़ दिया गया। करीब 15 से 20 मिनट बाद जब सिग्नल ग्रीन हुआ, तब तक चारों ओर लंबा जाम लग चुका था। घर से जल्दी निकलने के बावजूद लोग समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। लखनऊ की सड़कों पर दिन प्रतिदिन गाड़ियों का ट्रैफिक लोड बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में सबसे ज्यादा वाहनों का ट्रैफिक लोड पॉलीटेक्निक चौराहे से गुजर रहा है। सुबह-शाम इस चौराहे से वीआईपी के गुजरने के कारण ट्रैफिक की चाल बदल जाती है। इससे यहां पांच रास्ते से गुजरने वाला ट्रैफिक ठहर जाता है। लंबा जाम लग जाता है। ऐसे में यहां से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.