बिहारशरीफ, मार्च 17 -- पॉलिटेक्निक कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य पर आज जागरूकता कार्यक्रम छात्रों को तनाव से निपटने व उत्तम स्वास्थ्य की दी जाएगी जानकारी अस्थावां, निज संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम होगा। इसमें छात्रों को मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में बताया जाएगा। छात्रों को तनाव से निपटने व उत्तम स्वास्थ्य की जानकारी दी जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना, चिंता, तनाव, परीक्षा में असफलता और नशे की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए उन्हें सही मार्गदर्शन देना है। प्राचार्य डॉ. आनंद कृष्ण ने बताया कि विद्यार्थियों का मानसिक स्वास्थ्य उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना उनका शैक्षणिक विकास। यदि छात्र मानसिक रूप से स्वस्थ और सकारात्मक रहेंगे, तभी वे अपने लक्ष्य को बेहतर ढ...