मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- मुजफ्फरपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक में बुधवार को फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम संपन्न हुआ। हाइब्रिड मोड में आयोजित यह कार्यक्रम 5 से 7 अक्तूबर तक चला। इसका उद्देश्य शिक्षार्थी-केंद्रित प्रक्रियाओं, गुणवत्ता प्रबंधन, हितधारकों की संतुष्टि और निरंतर सुधार की समझ विकसित करना था। प्राचार्य ने संस्थान में गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ तथा शैक्षणिक प्रक्रियाओं को व्यवस्थित बनाने पर बल दिया। प्रो. अनिकेत मिश्रा, प्रो. अरविन्द कुमार, प्रो. मनीष कुमार, प्रो. स्वेता, कुमारी प्रियंका, प्रो. निखिल कुमार ने कई जानकारियां दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...