मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मंगलवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, समस्तीपुर, शिवहर, सिवान, मधेपुरा, मोतिहारी, बेतिया सहित अन्य जिलों से यांत्रिकी (मैकेनिकल) एवं ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग शाखा के 194 विद्यार्थियों ने भाग लिया। ऑनलाइन लिखित परीक्षा के बाद 165 विद्यार्थी साक्षात्कार के लिए चुने गए। संस्थान के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट पदाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने बताया कि इन विद्यार्थियों को कंपनी द्वारा ई-मेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। कंपनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि जी ई एयरोस्पेस विमानन क्षेत्र की विश्व की अग्रणी कंपनियों में से एक है, जो अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से हवाई जहाजों के उच्च गुणवत्ता वाले पुर्जों का निर्माण करती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.