मऊ, फरवरी 14 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र में स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में आयोजित ज्ञानोत्सव 2026 का चार दिवसीय भव्य आयोजन शनिवार को उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कालेज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। शिक्षा, तकनीक, खेल और संस्कृति के समन्वय से सजे इस महोत्सव का समापन समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि संयुक्त आयुक्त उद्योग आजमगढ़ मंडल रंजन चतुर्वेदी ने कहा कि तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास आज के युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार है। उन्होंने संस्थान द्वारा विद्यार्थियों को नवाचार एवं उद्योगोन्मुख शिक्षा से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उद्योग केंद्र आजमगढ़ के विवेक, जिला उद्योग केंद्र मऊ के मोहसिन एच. अ...