लातेहार, जनवरी 25 -- लातेहार संवाददाता। नगर पंचायत चुनाव को लेकर लातेहार में प्रशासनिक तैयारी की जा रही है। चुनाव के लेकर कोषांगों का गठन किया जा रहा है। नगर पंचायत के प्रशासक राजीव रंजन ने बताया कि अधिसूचना के पहले जो भी चुनावी तैयारी होती है ,वह की जा रही है। मालूम हो कि नगर पंचायत लातेहार में 15 वार्ड हैं। अध्यक्ष पद महिला आरक्षित है। कई वार्ड में फेरबदल हुई है। उन्होंने बताया कि उपायुक्त की अध्यक्षता में निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियों की बिंदुवार एवं विस्तृत समीक्षा की गई है। बैठक में उपायुक्त ने बनवारी साहु महाविद्यालय, लातेहार में निर्वाचन से संबंधित प्रशिक्षण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही निर्वाचन के लिए रूट चार्ट तैयार करने, मतपेटिकाओं के रंग निर्धारण, उपलब्ध वाहनों की स्थिति की समीक्षा तथा सभी मतदान कें...