पॉलिटेक्निक कॉलेज का मिलेगा आईएसओ प्रमाण पत्र
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 18 -- मुजफ्फरपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज को शैक्षिक गुणवत्ता के लिए आईएसओ प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस क्रम में 23-24 सितंबर को स्टेज-1 का ऑडिट होगा। इसके बाद दूसरे स्टेज का ऑडिट होगा। अधिकारियों ने बताया कि ऑडिटर्स की अनुशंसा के आधार पर प्रमाणन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। शिक्षक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि यह कार्य प्राचार्य डॉ. चंद्रशेखर सिंह के मार्गदर्शन में प्रो. निशित रंजन (समन्वयक), प्रो. सत्यजीत (सह-समन्वयक), प्रो. अक्षत कुमार एवं प्रो. अश्नारायण साह की तकनीकी टीम की ओर से किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.