पटना, फरवरी 9 -- पटना। विज्ञान, प्रवैधिकी एवं तकनिकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय खेल एवं अतिरिक्त पाठ्यक्रम गतिविधि उमंग-2026 के अंतर्गत वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस व क्रिकेट प्रतियोगिताओं में राज्य के विभिन्न राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों की धूम रही। सभी खेल, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में हुए संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर न्यू गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज पटना-13 शीर्ष स्थान पर रहा। सात से नौ फरवरी तक चली इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों से आए छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और उन्हें ट्रॉफी और मेडल से सम्मानित किया गया। क्रिकेट स्पर्द्धा में राजकीय पॉलिटेक्निक, किशनगंज ने राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, गोपालगंज को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया है। मंगलवा...