पटना, फरवरी 27 -- राज्य प्रावैधिक शिक्षा पर्षद के माध्यम से राज्य के पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभिन्न तकनीकी कंपनियों में छात्र-छात्राओं को नौकरी दिलायी जा रही है। कंपनियों को संस्थान परिसर में छात्र-छात्राओं के चयन के लिए बुलाया जाता है। इस कड़ी में अभी 119 छात्रों को जीई एयरोस्पेश कंपनी में नौकरी मिली है। न्यू गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक पटना, राजकीय पॉलिटेक्निक गया, राजकीय पालिटेक्निक मुजफ्फरपुर ओर राजकीय पॉलिटेक्निक कटिहार में नौकरी दिलाने के लिए कैंप आयोजित किये गये थे। राज्य प्रावैधिक शिक्षा पर्षद (एसबीटीई) बिहार के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पॉलिटेक्निक संस्थान परिसर में ही छात्र-छात्राओं को चयन का मौका दिया जा रहा है। लक्ष्य है कि राज्य के सभी संस्थानों के छात्र-छात्राओं को अच्छे वेतन पैकेज पर नौकरी मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की...