पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली
रामपुर, अगस्त 14 -- हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक चमरुआ नौगवां द्वारा एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। संस्थान परिसर से शुरू होकर यह रैली नौगावां स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और राजकीय प्राथमिक विद्यालय तक पहुंची। हाथों में तिरंगा थामे छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के जोशीले नारों के साथ क्षेत्रवासियों को राष्ट्रीय एकता और गौरव के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य डॉ. आर.बी. सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में प्रवक्तागण, समस्त स्टाफ, पीआरडी गार्ड, पूर्व प्रधान और छात्र-छात्राएं शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश की अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। यह भी पढ़ें- Ara News: शैक्षणिक संस्थानों में गूंजा तिरंगा अभियान, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रप्रेम का संकल्प यह भी पढ़ें- Gorakhp...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.