पूर्णिया, मार्च 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पॉलिटेक्निक के छात्र के संदिग्ध स्थिति में फंदे से झूलती लाश मिली है। मृतक छात्र की पहचान रौनक कुमार (22) के रूप में हुई है। घटना सदर थाना के रामबाग के समीप महाराजगंज मुहल्ले की है। मृतक छात्र मूल रूप से मधेपुरा जिले के पुरैनी बाजार का निवासी है, जहां उसके परिवार के सदस्य रहते हैं। उसकी लाश उसके कमरे में फंखे से झूलती अवस्था में मिली है। उसी कमरे में प्लेट में चिकेन एवं कुछ सिगरेट मिले हैं। बताया गया कि उसका एक भाई कटिहार में इंजीनियरिंग की ट्रेनिंग ले रहा है। पूर्णिया स्थित आवास पर रौनक अकेला था। सुबह आसपास के लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर परिजन पूर्णिया पहुंचे। परिजनों को प्रेम प्रसंग में छात्र की हत्या किए जाने का शक है। मृतक के भाई ने लव ट्रायंगल की बात बताई है। श...