रांची, मार्च 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के अंतर्गत संचालित यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक में तकनीकी उत्सव 'अन्वेषण 2026' का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम तकनीकी नवाचार, रचनात्मकता और विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि संस्थान के रिसर्च इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप के डीन डॉ राजू पोद्दार  ने विद्यार्थियों को नवाचार व तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक की निदेशक  डॉ विजया लक्ष्मी  ने की। उन्होंने वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा व शोध की महत्ता बताते हुए विद्यार्थियों को मौलिक विचारों पर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। मौके पर विभिन्न तकनीकी परियोजनाओं की प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसम...