गाज़ियाबाद, जुलाई 15 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। शास्त्री नगर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में विभिन्न विषयों की 825 सीटों के मुकाबले अब तक 125 छात्र-छात्राओं ने दाखिले लिया है। ऐसे में जिन छात्रों ने अभी तक किसी भी पॉलिटेक्निक में दाखिला नहीं लिया है उनके पास कम फीस में इंजीनियरिंग और अन्य व्यवसायिक कोर्स में दाखिले के बहुत अवसर हैं। बुधवार को दूसरे चरण की दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो गई। एक और दो चरण में अब तक 125 विद्यार्थियों का दाखिला तय हो गया है। इसके बाद 16 जुलाई से तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होगी। पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ. जानबेग लोनी ने बताया कि विद्यार्थी 16 से 19 जुलाई तक अपने मनपसंद कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन करेंगे। यह भी पढ़ें- कोपा ट्रेड बनी पहली पसंद, 17 जुलाई को जारी होगी पहली सीट आवंटन सूची 20 जुलाई को सीट अलॉटम...