पॉलिटेक्निक करने के बाद घर पर रह रहा युवक फांसी पर झूला
हमीरपुर, मई 27 -- हमीरपुर, संवाददाता। झांसी से पॉलिटेक्निक करने के बाद दो माह से गांव में रह रहे युवक ने घर के पीछे लगे अमरूद के पेड़ पर फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। सुबह मवेशियों को चारा-पानी देने उठे परिजनों ने जब उसे फंदे से लटके देखा तो चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।थानाक्षेत्र के उमरी गांव का 24 वर्षीय रोहित सिंह उर्फ बच्चा मंगलवार की रात अपने परिजनों के साथ खाना खाकर सो गया। बुधवार तड़के तीन बजे कमरे से निकलकर घर के पीछे लगे अमरूद के पेड़ में रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर लटक गया। सुबह परिजन जानवरों को चारा-पानी के लिए उठे तो रोहित को फंदे से लटका देख कोहराम मच गया। पिता ने थाना पुलिस को जानकारी दी। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता रमेश ने बताया कि रोहित ने झांसी से पॉलिटेक्निक किया था। पढ़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.