मुजफ्फरपुर, जुलाई 1 -- मुजफ्फरपुर। पालिटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेजों में छात्रों की उपस्थिति की जांच होगी। इसका निर्देश विज्ञान-प्रावैधिकी व तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव हिमांशु शर्मा ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को दिया है। उन्होंने कहा है कि शिक्षकों के साथ छात्रों की भी बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य है। इसकी पूरी तरह से निगरानी की जाये। कई कॉलेजों से शिकायत मिल रही है कि बायोमेट्रिक उपस्थिति लगाने के बाद भी छात्र कक्षा से गायब रह रहे हैं, इसलिए सभी छात्रों की रजिस्टर में भी उपस्थिति ली जाये। सचिव ने सभी कॉलेजों में मेस शुरू करने का भी निर्देश दिया है। कहा है कि किसी भी हॉस्टल के कमरे में छात्र खाना नहीं बनाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...