किशनगंज, मार्च 20 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता गुरुवार को ठाकुरगंज प्रखंड के बेसरबाटी पंचायत अंतर्गत चुरलीहाट स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य चितरंजन कुमार द्वारा विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करने से हुई। इससे पहले विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं चुरली स्थित आईटीआई प्रशिक्षण केंद्र के भवनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। छात्रों ने छात्रावास परिसर में चारदीवारी के अभाव की समस्या प्रमुखता से उठाई, जिस पर विधायक ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला पदाधिकारी से वार्ता कर शीघ्र निर्माण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा...