पॉलिटिक्स दिखाएंगे तो आप यहां बैठिएगा,,, थाने में फूटा प्रशांत किशोर का गुस्सा, वर्करों को हिरासत में लेने पर भड़के
पटना, जुलाई 30 -- बांकीपुर उपचुनाव से पहले जनसुराज के करीब 20 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिलने के बाद प्रशांत किशोर देर रात पटना के जक्कनपुर थाने में पहुंचे। थाने के अंदर प्रशांत किशोर बेहद नाराज नजर आए। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से उनकी तीखी नोंकझोंक भी हुई। प्रशांत किशोर के साथ पार्टी के कई अन्य नेता भी मौजूद थे और सभी यह जानना चाहते थे कि हिरासत में लिए गए पार्टी कार्यकर्ताओं को कहां रखा गया है। हालांकि, ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी ने प्रशांत किशोर से कहा कि वो बड़े अफसर से बात कर लें क्योंकि उन्हें यह नहीं पता कि हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता कहां हैं? जब पुलिसवाले ने पीके से कहा कि यह तो हमारे साथ पॉलिटिक्स है तब गुस्से में लाल प्रशांत किशोर ने यहां तक कह दिया कि पॉलिटिक्स दिखाएंगे तो यहीं रहिएगा। थाने में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.