भागलपुर, मार्च 18 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू में लंबे इंतजार के बाद पॉलिटिकल साइंस विषय में बिहार राज्य विवि सेवा आयोग से मिले नियमित असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति कर दी गई है। आठ असिस्टेंट प्रोफेसरों को अलग-अलग कॉलेजों में पदस्थापित किया गया है। इसमें अमित कुमार एवं सुशील कुमार सिंह को मुरारका कॉलेज, मेघा सिंह को सबौर कॉलेज, शैलेश आनंद एवं विकास कुमार को बीएन कॉलेज, दीपक कुमार एवं प्रीती कुमारी को पीबीएस कॉलेज बांका और स्मिता कुमारी को मारवाड़ी कॉलेज में पदस्थापित किया गया है। कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा के आदेश पर कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...