नई दिल्ली, मार्च 16 -- नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में 12-13 मार्च को पॉलिटिकल साइंस सोसाइटी की ओर से पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर से आए विद्वानों, नीति विशेषज्ञों और पेशेवरों ने समकालीन भारत में राजनीतिक चिंतन और सार्वजनिक जीवन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। कॉन्क्लेव का उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उद्घाटन सत्र में इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष राम माधव मुख्य वक्ता रहे। इस अवसर पर भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे और लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के पूर्व निदेशक डॉ. संजीव चोपड़ा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। सत्र की अध्यक्षता दि...