प्रयागराज, जून 24 -- प्रयागराज। जार्जटाउन में रोड रेज और छेड़खानी का मामला सामने आया है। अल्लापुर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि सोमवार शाम पॉर्लर से लौटते समय एक कार सवार चार-पांच युवकों ने उनकी गाड़ी का रास्ता रोका और पीछा किया। शीतला माता मंदिर के पास युवकों ने कार रोककर उनके भाई के साथ मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके साथ छेड़खानी भी की गई। पीड़िता ने घटना का कुछ हिस्सा मोबाइल में रिकॉर्ड होने और 112 पर कॉल करने के बावजूद मदद न मिलने की बात भी तहरीर में कही है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...